खबरें शेयर करें -

हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने यहां किया  68 पाउच कच्ची शराब के साथ एक  युवक को गिरफ्तार, नशा कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई।
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआं।  क्षेत्र के बेरीपड़ाव में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 68 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मंगलवार रात हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हल्दूचौड़ और बेरीपड़ाव क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बेरीपड़ाव स्थित ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 68 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज सिंह उर्फ ढडृआ पुत्र किशोर सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम, हाटाग्राम बिन्दुखत्ता बताया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस अभियान में कांस्टेबल गुरमेज सिंह और गणेश गिरी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
चौकी प्रभारी शंकर नयाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर इस तरह के अवैध धंधों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
वहीं, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान की इस सफलता को क्षेत्र में सराहा जा रहा है। उनकी सक्रियता और सख्ती के चलते नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तराखंड