खबरें शेयर करें -

भरतनाट्यम में चमकी हल्दूचौड़ की प्रतिभा
इशानी जोशी ने दिल्ली में जीता प्रथम पुरस्कार

हल्द्वानी।
डी.पी.एस. हल्द्वानी की कक्षा 6 की छात्रा तथा हल्दूचौड़ निवासी 11 वर्षीय इशानी जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर ऑडिटोरियम, आंध्र भवन (दिल्ली) में आयोजित ‘गीतांजलि’ राष्ट्रीय उत्सव एवं प्रतियोगिता में इशानी ने भरतनाट्यम नृत्य में प्रथम पुरस्कार और उत्कृष्टता प्रमाण पत्र हासिल कर हल्दूचौड़, हल्द्वानी और विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। यह उत्सव 22–23 नवंबर 2025 को गीता जयंती के उपलक्ष्य में नृत्यांजलि संस्था द्वारा कला एवं संस्कृति संरक्षण हेतु आयोजित किया गया।

अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए इशानी सर्वश्रेष्ठ कलाकार के रूप में चयनित हुईं। इससे पूर्व भी वह अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं। इशानी अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु शुभम खोवल को देती हैं, जिनके निर्देशन में वह लगातार कठिन अभ्यास कर रही हैं।

इशानी का परिवार भी समाज में सराहनीय योगदान देता रहा है। उनकी माता हेमा जोशी संसाधनविहीन ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित करने वाली समर्पित शिक्षिका हैं, जबकि पिता प्रेम शंकर जोशी युवा उद्यमी के रूप में नए प्रयोगों के साथ व्यवसाय का विस्तार कर रहे हैं।

इशानी की उपलब्धि से हल्दूचौड़ व डी.पी.एस. विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा युवा प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी, चेयरमैन नगर पंचायत लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी, कांग्रेसी नेता हरेन्द्र सिंह बोरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष गोपाल अधिकारी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य चिंतामणि पांडे, ग्राम प्रधान रुक्मणि नेगी, शिक्षाविद उमा शंकर जोशी व पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश दुम्का सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों ने इशानी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *