खबरें शेयर करें -

लालकुआं में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 48 टेट्रा पैक देशी व 28 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद।
लालकुआं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों, विशेषकर शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को मोबाइल गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान गौला गेट हल्दूचौड़ क्षेत्र से अभियुक्त गौरव आर्या (20 वर्ष) पुत्र राजू आर्या, निवासी गौला गेट बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 48 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब तथा 28 क्वार्टर इंपीरियल ब्लू मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 238/25 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कर अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शंकर नयाल
कांस्टेबल मनीष कुमार
कांस्टेबल गुरमेज सिंह
कांस्टेबल कुबेर राणा
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शंकर नयाल एवं उनकी टीम की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड