देहरादून एयरपोर्ट की बड़ी खबर,
देहरादून में इंडिगो की बड़ी संकट! एक ही दिन में 13 उड़ानें रद्द, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर हज़ारों यात्री परेशान
देहरादून। देशभर में इंडिगो एयरलाइंस इन दिनों भारी अव्यवस्था से जूझ रही है। लगातार उड़ानें रद्द होने और भारी देरी की वजह से यात्रियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसका असर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी शुक्रवार, 5 दिसंबर को साफ दिखाई दिया, जब जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो की कुल 13 उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद—सभी कनेक्टिविटी ठप
शुक्रवार को देहरादून से देश के बड़े शहरों—दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता—के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स निर्धारित थीं, लेकिन अप्रत्याशित रूप से सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गईं।
अचानक रद्दीकरण से एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया।
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे
एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेश नेगी ने बताया कि इंडिगो की शुक्रवार की सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है और करीब 100 से अधिक यात्रियों को वहीं मदद प्रदान की जा रही है।
देशभर में इंडिगो की 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द
इंडिगो की अव्यवस्था सिर्फ देहरादून तक सीमित नहीं है। देशभर में अब तक 900 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।
लगातार बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए DGCA ने हाल ही में पायलट ड्यूटी नियमों में किए गए बदलाव को वापस लेने का निर्णय लिया है।
