खबरें शेयर करें -

लालकुआं विधानसभा के हल्दूचौड़ के इस क्षेत्र में रात के अंधेरे में हो रही थी शराब की बड़ी सप्लाई! पुलिस ने घेरा तो भागने लगा युवक, फिर जो मिला उसने उड़ा दिए होश!
दर्पण न्यूज 24/7 | लालकुआँ
लालकुआँ में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान के दौरान एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों की नींद उड़ा दी है। पुलिस को देखकर एक युवक अचानक भागने लगा, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में उसका पूरा खेल खत्म होने वाला है।
एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लालकुआँ कोतवाली पुलिस हल्दूचौड़ स्थित सागर स्टोन क्रेशर के पास ग्राम देवरामपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जो पुलिस टीम को देखते ही घबराकर भागने लगा।
युवक की हरकत पर शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान जो बरामद हुआ, उसने पुलिस के संदेह को सही साबित कर दिया। आरोपी के कब्जे से 54 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश सिंह दानू उर्फ मामला पुत्र विशन सिंह दानू निवासी इंदिरानगर प्रथम, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआँ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और कई संदिग्ध गतिविधियां भी पुलिस के रडार पर बताई जा रही हैं।
क्या यह सिर्फ एक तस्कर की गिरफ्तारी है या फिर इसके पीछे छिपा है अवैध शराब कारोबार का बड़ा नेटवर्क? पुलिस अब इस दिशा में भी जांच तेज कर रही है।

उत्तराखंड