खबरें शेयर करें -

 

द विजडम वर्कशॉप कोचिंग सेंटर में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह!

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट।

द विजडम वर्कशॉप कोचिंग सेंटर, हल्दूचौड़ में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने एकल एवं समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के संस्थापक पंकज गोस्वामी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। बच्चों के भीतर बचपन से ही देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी, अनुशासन और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत की तस्वीर तय करेंगे। शिक्षा के साथ यदि बच्चों में राष्ट्रप्रेम और अच्छे संस्कारों का बीजारोपण किया जाए तो वे भविष्य में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। उनकी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अंत में राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ समारोह का समापन किया गया।

उत्तराखंड