








हल्द्वानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल, सुभाषनगर में चला विशेष सफाई अभियान!
दर्पण न्यूज 24/7 | हल्द्वानी
हल्द्वानी शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के अभियान के तहत नगर निगम ने वार्ड नंबर छह सुभाषनगर स्थित हनुमत सेवा सदन के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान का नेतृत्व किया और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटाकर व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई। मेयर ने अधिकारियों से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अतिक्रमण के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में जिम्मेदारी निभाएं। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम के प्रयास तभी पूरी तरह सफल होंगे, जब इसमें आम जनता की भी सक्रिय भागीदारी होगी।
इस दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
