खबरें शेयर करें -

 

साईकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत !


दर्पण न्यूज 24*7

लालकुआँ। कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित पुराने पुलिस चेकपोस्ट के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंतनगर से लालकुआँ की ओर आ रहे एक साईकिल सवार युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। युवक ट्रैकसूट पहने हुए था, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड