खबरें शेयर करें -

तुमड़िया जलाशय में 70 प्रवासी पक्षी प्रजातियों की पहचान!
मैगपाई कॉर्बेट ने किया बर्ड वॉचिंग एवं ऑब्जर्वेशन कार्यक्रम का आयोजन!
रामनगर। मैगपाई कॉर्बेट द्वारा तुमड़िया जलाशय क्षेत्र में बर्ड वॉचिंग एवं ऑब्जर्वेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 सदस्यीय टीम ने सक्रिय सहभागिता की। अवलोकन एवं गणना के दौरान टीम ने कुल 70 प्रवासी पक्षी प्रजातियों की पहचान दर्ज की, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण संकेत है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रातःकाल जलाशय क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न प्रवासी पक्षी समूहों का गहन अवलोकन किया और उनकी पहचान की। कार्यक्रम की शुरुआत मैगपाई कॉर्बेट के संस्थापक दीपंकर खुल्बे द्वारा की गई।
इस अवसर पर जैसन कुटिन्हों एवं समीक्षा मनराल ने प्रवासी पक्षियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा तथा समुदाय आधारित जागरूकता की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आम जनमानस को भी प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हैं।
कार्यक्रम में मैगपाई कॉर्बेट के सह-संस्थापक राहुल रौतेला, नेचर एजुकेटर शिखा पांडे, अनंत एरिक्सन सहित अन्य प्रकृति प्रेमी और पक्षी विशेषज्ञ मौजूद रहे।
मैगपाई कॉर्बेट द्वारा आयोजित यह पहल न केवल बर्ड वॉचर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए सीखने का अवसर बनी, बल्कि वन्यजीव संरक्षण एवं पक्षी जैव विविधता के अध्ययन को भी नई मजबूती प्रदान करने वाली साबित हुई।
— दर्पण न्यूज 24/7

उत्तराखंड