खबरें शेयर करें -

🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ | दर्पण न्यूज़ 24×7 🔥

जमरानी ड्रीम प्रोजेक्ट पर सख्त सांसद अजय भट्ट — तय समय पर बांध निर्माण पूरा करने के निर्देश, देरी पर कंपनी पर लगेगी पेनल्टी!

हल्द्वानी।
देश की महत्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों और निर्माण से जुड़ी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा से एक दिन भी देरी बर्दाश्त नहीं होगी। यदि प्रोजेक्ट प्रगति समय से पीछे मिली तो कंपनी के खिलाफ नियम अनुसार पेनल्टी लगाई जाएगी।

सांसद भट्ट ने बैठक में कहा कि यह परियोजना सीधे जनहित से जुड़ी है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा कर राष्ट्र को समर्पित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया पर भी सख्ती

सांसद ने निर्देश दिए—

  • जिन मुआवजा धारकों को भुगतान दिया जा सकता है, उन्हें तत्काल भुगतान किया जाए।
  • जो उपलब्ध नहीं हैं, उनका भुगतान सुरक्षित रखा जाए, ताकि उपस्थित होने पर तुरंत वितरण हो सके।

प्रोजेक्ट प्रगति रिपोर्ट

महाप्रबंधक महेश कुमार खरे के अनुसार—

  • डाइवर्जन टनलों का काम तेज गति से जारी।
  • गौलानदी में 26 मी. और 9 मी. ऊंचे कॉफर डैम का निर्माण शुरू।
  • डाइवर्जन का कार्य जून 2026 तक पूरा, अगला मानसून टनल से गुजरेगा पूरा बहाव।
  • मुख्य बांध निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर।
  • 1297 प्रभावितों में से 1100 को 406 करोड़ का मुआवजा वितरित।
  • प्राग फार्म में पुनर्वास कॉलोनी निर्माण प्रगति पर।
  • नहरों के पुनर्निर्माण का कार्य जारी— 8 किमी पूरा, लक्ष्य जुलाई 2027।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, डिप्टी जीएम ललित कुमार, डीवीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, परियोजना प्रबंधक अजय पंत समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

दर्पण न्यूज़ 24×7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड