खबरें शेयर करें -

एनयूजेआई का अनुशासन पर सख्त संदेश, संगठन विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई तय!
‘संघे शक्ति सर्वदा’ के संकल्प के साथ एनयूजेआई ने कसा अनुशासन का शिकंजा!
दर्पण न्यूज 24/7
नैनीताल। पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एनयूजेआई की महत्वपूर्ण बैठक सरोवर नगरी स्थित बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, अनुशासन और ‘संघे शक्ति सर्वदा’ की भावना को आत्मसात करते हुए कई अहम एवं सख्त निर्णय लिए गए।
बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने तथा आवश्यक होने पर जांच कर कठोर संगठनात्मक कार्रवाई करने पर सहमति बनी। लालकुआं इकाई से जुड़े अनुशासनहीनता के मामले में पूर्व में जारी नोटिस का निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नैनीताल नगर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के पहचान पत्र (आई-कार्ड) बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी की पुस्तक के विमोचन पर उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, भगवान सिंह गंगोला,प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा,कुमायूं मंडल प्रभारी  दिनेश जोशी, मनोज पांडे,  गिरीश गोस्वामी, जिला अध्यक्ष अफजल फौजी, तेज सिंह नेगी, रविंद्र पांडे ‘रवि’, गौरव जोशी, अजमल हुसैन सिद्दीकी, गणेश कांडपाल, तनुज पांडे,खष्टी बिष्ट, योगिता तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि संगठन की गरिमा सर्वोपरि है और “संघे शक्ति सर्वदा” के मूल मंत्र के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं अनुशासित बनाया जाएगा।

उत्तराखंड