मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में आज लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर !
मीडिया कर्मियों के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श की व्यवस्था।
दर्पण न्यूज 24/7हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल के मीडिया प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आज हल्द्वानी स्थित मीडिया सेंटर, आवास विकास रोड में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरजा शंकर जोशी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों, संवाददाताओं एवं प्रतिनिधियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है।
शिविर में विभिन्न रोगों की प्राथमिक जांच, आवश्यक परामर्श तथा स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी ने जनपद नैनीताल के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
