लालकुआँ। कोतवाली में रविवार को आयोजित थाना दिवस में सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने नौ शिकायतें सुनीं, जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक शिकायत जांच हेतु भेजी गई। सीओ ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा व समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है
। कार्यक्रम में कोतवाल बृजभूषण राणा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
