








बड़ी खबर | दर्पण न्यूज 24×7
देहरादून:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव IFS पराग धकाते गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में घोड़े से गिरने के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है।
घटना के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
आज होगा ऑपरेशन, जिससे पहले सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांचें की जा रही हैं। पूरे प्रशासनिक अमले में इस घटना के बाद चिंता का माहौल है।
दर्पण न्यूज 24×7 प्रार्थना करता है कि पराग मधुकर धकाते जी जल्द स्वस्थ हों।
