खबरें शेयर करें -

पेंशन बहाली को सेवानिवृत्त कर्मियों का सचिवालय कूच।
दर्पण न्यूज 24*7।
देहरादून: पेंशन बहाली की मांग को लेकर सिंचाई विभाग और लोनिवि के सेवानिवृत्त ने रैली निकालकर सचिवालय कूच किया। इसके बाद सेवानिवृत कर्मचारी यहां धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को जोरशोर से उठाया।

नियमित कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारी अध्यक्ष खेमराज कुंडरा के नेतृत्व में परेड ग्राउंड के पास इकट्ठा हुए और वहां से अपनी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी के बीच रैली निकालकर सचिवालय कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को सुभाष रोड पर रोक लिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ बहस और धक्का मुक्की हुई।

इसके बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गए। समिति के अध्यक्ष खेमराज सिंह कुंडरा ने कहा है कि लंबे समय से

आंदोलन करने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक शासन से स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए गए है। विभागीय अधिकारी पेंशन बहाल करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे है। उन्होंने कहा कि पेंशन की मांग को लेकर लगातार सरकार व उच्चाधिकारियों से पेंशन बहाली की मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी आक्रोशित है। कुंडरा ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की और अवशेष 15 प्रतिशत सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन बहाली का आश्वासन दिया, पर कुछ नहीं हुआ। मौके पर प्रशासनिक अधिकार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। सचिवालय कूच करने वालों में समिति के हिकमत सिंह नेगी, रणवीर सिंह नेगी, विजय कुमार चौहान, बलवंत सिंह भंडारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड