🔥 ब्रेकिंग न्यूज़
किच्छा में भीषण सड़क हादसा, नेपाल मूल की महिला की मौत! 🔥
उधमसिंहनगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में शुक्रवार
तड़के लगभग 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से नेपाल जा रही डिज़ायर कार किच्छा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टकरा गई।
टक्कर इतनी भारी थी कि कार में सवार नेपाल मूल की महिला जयंती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रीति भट्ट, करन सिंह और सुवास गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार नेपाल की ओर जा रही थी तभी किच्छा में यह हादसा हो गया।
दर्पण न्यूज 24×7 पर बने रहे, हर अपडेट सबसे पहले।
