खबरें शेयर करें -

सरकारी ज़मीन पर अब नहीं चलेगा कब्ज़ा : जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दी सख्त चेतावनी
दर्पण न्यूज़ 24×7 डेस्क रिपोर्ट

रुद्रपुर, 13 नवम्बर 2025 (सू0वि0)।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्ज़ा किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करें, और यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है तो उसकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें, ताकि अवैध कब्जों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जसपुर से खटीमा तक किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इस दिशा में सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें

इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट सहित सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *