खबरें शेयर करें -

अचानक हिली धरती: बागेश्वर में 3.7 तीव्रता का भूकंप, प्रशासन अलर्ट!
दर्पण न्यूज 24/7 बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में रविवार सुबह हल्के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह 11:47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई।
भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। विशेषज्ञों के मुताबिक यह कम तीव्रता का भूकंप था, जिससे किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है।
झटके बेहद हल्के होने के कारण जिले के अधिकांश लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ। कहीं से भी अफरा-तफरी या घबराहट की कोई सूचना नहीं है।
एहतियात के तौर पर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है, हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

उत्तराखंड