खबरें शेयर करें -

कल इन क्षेत्रों में होगी गैस की होम डिलीवरी, केवल कन्फर्म बुकिंग वालों को मिलेगा सिलेंडर!
दर्पण न्यूज 24/7 लालकुआँ। सुरूचि इण्डेन गैस सर्विस लालकुआं द्वारा दिनांक 06-04-2026 को एलपीजी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी के लिए वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को घर-घर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
जारी रोस्टर के अनुसार प्रथम क्रम में किशनपुर सकुलिया, मोतिनगर, दुर्गापालपुर मोतीराम, पेशकारपुर व हल्दुचौड़ जग्गी क्षेत्रों में वितरण किया जाएगा। इसके बाद हरिपुर बच्ची, हरिपुर लच्छी, गंगापुर कब्डवाल, धनपुर व राधाबंगर में गैस आपूर्ति की जाएगी।
इसी क्रम में दुम्काबंगर बच्चीधर्मा, परमा, जयराम, सिंघल फार्म व देवरामपुर क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। चौथे चरण में हर्ष विहार, शिवालिक पुरम, शिवपुरी, जग्गी बंगर व तुलारामपुर में वितरण होगा, जबकि अंत में 25 एकड़ कॉलोनी में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।
पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि केवल 01 अप्रैल 2026 तक बुकिंग कन्फर्म कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी या वितरण स्थल पर भीड़ न लगाएं और होम डिलीवरी का लाभ उठाएं।

उत्तराखंड