खबरें शेयर करें -

किसान सुखवंत सिंह की मौत ने झकझोरा, हालात बदलने की जरूरत—गदरपुर विधायक अरविंद पांडे”
दर्पण न्यूज 24/7 | काशीपुर/गदरपुर
काशीपुर क्षेत्र के पैगा गांव के किसान सुखवंत सिंह की मौत ने ग्रामीणों, कृषक समुदाय और जनप्रतिनिधियों को आहत कर दिया है। घटना पर भाजपा के कद्दावर नेता शेरे तराई पूर्व कैबिनेट मंत्री  गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक चिंताजनक स्थिति है, जिस पर जितना बोला जाए कम है।
विधायक अरविंद पांडे ने कहा—
“हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, लेकिन अब हालात बदलने चाहिए। किसानों की पीड़ा, उनकी समस्याएं और उनके सामने खड़ी चुनौतियों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। व्यवस्था में सुधार और किसानों को सुरक्षा व सम्मान देना समय की मांग है।”
उन्होंने प्रशासन एवं सरकार से संवेदनशीलता दिखाने, किसानों के हित में ठोस कदम उठाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत कार्ययोजना लागू करने की बात कही। ग्रामीणों ने भी किसान सुखवंत सिंह की मौत को  तंत्र की खामियों और दबावपूर्ण हालात की देन बताते हुए न्याय की मांग उठाई है।
ग्रामीणों में शोक का माहौल।
गांव पैगा में किसान के निधन से मातम पसरा हुआ है। परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि किसान समाज का आधार है, यदि वही असुरक्षित और परेशान रहेगा तो समाज कैसे आगे बढ़ेगा। ग्रामीणों ने सरकार से किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की।
दर्पण न्यूज 24/7 से जुड़े रहें।

उत्तराखंड