लालकुआँ कोतवाली चौराहे पर देर रात भीषण भिड़ंत, दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में तीन युवक घायल।
लालकुआँ। कोतवाली चौराहे पर देर रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर से हड़कंप मच गया। आमने-सामने भिड़ी बाइकों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक युवक हल्द्वानी निवासी, जबकि दो युवक किच्छा निवासी बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देर रात हुए इस हादसे ने चौराहे पर लापरवाही से चल रहे वाहनों और तेज रफ्तार पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
