आज का गैस वितरण रोस्टर जारी,इन निर्धारित क्षेत्रों में होगी आज होम डिलीवरी!
लालकुआं। क्षेत्र में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत द्वारा बुधवार, 08 अप्रैल 2026 के लिए सुरूचि इंडेन गैस सर्विस और आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी का वितरण रोस्टर जारी किया गया है। यह जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सार्वजनिक की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जारी रोस्टर के अनुसार सुरूचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से निम्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे—
दौलिया नंबर 1 एवं 2, दीना डी क्लास, देवरामपुर, आईटीबीपी गेट, विकासपुरी, खैरानी, ट्राली लाइन, शहीद पपोला लाइन, हाटाग्राम, धारचूला लाइन, हाटाग्राम तथा इन्द्रानगर प्रथम।
वहीं आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी द्वारा बसुंधरा कॉलोनी, स्पैरो कॉलोनी, जे.आर. पुरम, बोरा कॉलोनी, भरतपुर 1 व 2, हररुपुर क्वीरा खुशालपुर, नाथुपुर चौम्वाल, हिम्मतपुर चौम्वाल, जग्गी, भवानीपुर कृष्णा, भवानीपुर हर सिंह, खड़कपुर, भवान सिंह नवाड़, डुंगरपुर, नाथूपुर चौम्वाल, फ्रेंड्स कॉलोनी, केदारपुरम, केशवपुरम, हरिपुर लालमाण, बजवालपुर, किशनपुर घुड़दौड़ा, खन्ना फार्म, अशोक विहार, दीपाविहार एवं गौजाजली दक्षिण क्षेत्र में गैस आपूर्ति की जाएगी।
पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि 03 अप्रैल 2026 तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, यदि किसी कारणवश बाटलिंग प्लांट से एजेंसी को वाहन प्राप्त नहीं होता है, तो पूर्व निर्धारित क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही गैस प्राप्त करें तथा अनावश्यक भीड़ से बचें, जिससे वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
