खबरें शेयर करें -

भानदेव नवाड़ गांव में हाथियों का तांडव — अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन, ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत
हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
विधानसभा लालकुआं के भानदेव नवाड़ गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। फसलों को रौंदते हुए झुंड कई घरों के पास तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत फैल गई। पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों ने लगातार वन विभाग के अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को फोन कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन ना तो अधिकारी फोन उठा रहे हैं, और ना ही जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि इस लापरवाही ने उनकी जान-माल को खतरे में डाल दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है — पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है, पर विभाग और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड