दर्पण न्यूज 24×7
संवाददाता : प्रमोद बमेटा
खटीमा में CM धामी का तूफानी जनसंपर्क ! आवास और हैलीपैड पर लगा जनता का हुजूम, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
खटीमा, 14 नवंबर 2025।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन पूरी तरह जनसमस्याओं के समाधान मोड में दिखे।
सुबह से लेकर दोपहर तक नगला तराई स्थित अपने आवास एवं लोहियाहेड हैलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से निरंतर मुलाकात का दौर चलता रहा।
मुख्यमंत्री धामी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सख़्त तेवर और आमजन के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, सीडीओ दिवेश शशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री का यह जनसंपर्क कार्यक्रम खटीमा क्षेत्र के लिए राहत और उम्मीद दोनों लेकर आया, जहाँ लोगों को सीधे सीएम के समक्ष अपनी बात कहने का अवसर मिला।
