खबरें शेयर करें -

धामी सरकार की डिजिटल शिक्षा क्रांति
ऊधम सिंह नगर बना मॉडल जिला, 124 स्कूलों में गूंज रही स्मार्ट क्लास की घंटी

उद्यम सिंह नगर।

उत्तराखंड में शिक्षा का चेहरा तेजी से बदल रहा है और इस परिवर्तन के केंद्र में हैं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी। उनके नेतृत्व में राज्यभर में डिजिटल शिक्षा की नई लहर दौड़ रही है। ऊधम सिंह नगर इसका सबसे चमकदार उदाहरण बन चुका है, जहाँ 124 माध्यमिक विद्यालयों में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासें स्थापित हो चुकी हैं

इन स्मार्ट क्लासों में NCERT व SCERT द्वारा प्रमाणित ई-कंटेंट के माध्यम से बच्चे अब रोचक, तकनीक-आधारित और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पा रहे हैं। विषय कठिन नहीं, बल्कि आसानी से समझ में आने वाले बन रहे हैं—यही है स्मार्ट लर्निंग की असली ताकत।

इतना ही नहीं, जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास लगाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें CSR और विभिन्न सहयोगी संस्थाएँ भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो डिजिटल शिक्षा को गांव-गांव तक पहुँचाने में सेतु का काम कर रही हैं।

धामी सरकार केवल व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा की बुनियाद—शिक्षकों—को भी डिजिटल युग के अनुरूप बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी विद्यालयों के शिक्षकों को DIET के माध्यम से ई-कंटेंट आधारित शिक्षण का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे तकनीक को कक्षा तक प्रभावी ढंग से ले जा सकें।

यह कोई सामान्य परियोजना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य को नई दिशा देने वाली डिजिटल शिक्षा क्रांति है।
यही है “नई शिक्षा का नया उत्तराखंड”
जहाँ हर बच्चे तक पहुंचे आधुनिक शिक्षा, और हर शिक्षक बने डिजिटल दक्षता का प्रतीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड