खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज़ 24×7
20 सूत्री में हर हाल में ए श्रेणी चाहिए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं”।

नैनीताल (भीमताल)। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विकास भवन सभागार, भीमताल में जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित तथा बाह्य सहायतित योजनाओं में प्राप्त बजट का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण उपयोग ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

20 सूत्री कार्यक्रम पर डीएम का कड़ा रुख

20 सूत्री कार्यक्रम के 42 मदों की समीक्षा में डीएम ने बताया कि

  • A श्रेणी – 22 मद
  • B श्रेणी – 10 मद
  • C श्रेणी – 5 मद
  • D श्रेणी – 5 मद

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि B, C और D श्रेणी वाले सभी विभाग जल्द से जल्द प्रगति बढ़ाकर A श्रेणी में आएं, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी पर नाराजगी

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने तीनों खंडों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा—
“ग्रामीण सड़क योजना गेम चेंजर है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”
उन्होंने दिसंबर तक हर हाल में A श्रेणी प्राप्त करने के निर्देश दिए और धीमी प्रगति पर वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई हेतु पत्र भेजने को कहा।

समयबद्धता—गुणवत्ता—पारदर्शिता पर जोर

डीएम रयाल ने कहा कि सभी विभाग

  • दिसंबर तक जिला योजना की धनराशि का पूर्ण व्यय सुनिश्चित करें,
  • मार्च में फंड खर्च करने की पुरानी परंपरा खत्म करें,
  • अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें,
  • सड़क गुणवत्तासूची प्रकाशन में किसी भी प्रकार की चूक न हो।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एससीपी व टीएसपी के सभी कार्य प्राथमिकता से पूर्ण हों।

वित्तीय प्रगति का रिपोर्ट कार्ड

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया—

  • जिला योजना : ₹7020.50 लाख में से 55% (₹3871.04 लाख) व्यय
  • राज्य योजना : 64%
  • केंद्र पोषित : 93%
  • बाह्य सहायतित योजनाएँ : 100% व्यय

डीएम ने धीमी प्रगति पर लोक निर्माण, सिंचाई, समाज कल्याण, नलकूप, लघु सिंचाई, माध्यमिक शिक्षा, खेल व उरेडा विभाग को इस माह के अंतिम सप्ताह तक 100% उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित

एपीडी चंदा फर्त्याल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी, मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड