खबरें शेयर करें -

🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ – दर्पण न्यूज 24×7 🔥

18 नवंबर से किया जाएगा नाचनी थाने का अनिश्चितकालीन घेराव ।
पिथौरागढ़।
बोरागांव निवासी बसंती देवी शाही हत्याकांड का खुलासा न होने से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैला है। इसी को लेकर 18 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे टोल टैक्स नाचनी में जनता एकत्रित होगी। वहाँ से जुलूस के रूप में नाचनी थाना की ओर प्रस्थान किया जाएगा और थाने का अनिश्चितकालीन घेराव शुरू होगा।
घेराव तब तक जारी रहेगा जब तक दो में से एक भी मांग पूरी नहीं हो जाती—हत्याकांड का तत्काल खुलासा या मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन। आंदोलनकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घर से पूर्ण तैयारी के साथ निकलें, क्योंकि यह आंदोलन लंबा चल सकता है। उनका कहना है कि बहिन बसंती को न्याय मिलने तक यह संघर्ष खत्म नहीं होगा।
इस आंदोलन को व्यापार उद्योग मंडल नाचनी, त्रिस्तरीय पंचायत के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों, क्षेत्र प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, वार्ड मेंबरों, तल्ला जोहार कल्याण समिति, समस्त महिला एवं युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों सहित सभी राजनीतिक और गैर राजनीतिक दलों का व्यापक समर्थन प्राप्त है।
संयोजक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का संघर्ष है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों को बचाने की किसी भी कोशिश को जनता स्वीकार नहीं करेगी और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
🟥 दर्पण न्यूज 24×7 — सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड