गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर हल्द्वानी में कल विशेष व्याख्यान।
हल्द्वानी, 19 नवम्बर 2025 दर्पण न्यूज 24*7)।“एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को समर्पित करते हुए आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पर्यटन विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक एम.बी.पी.जी. कॉलेज, हल्द्वानी के ऑडिटोरियम में होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० सांसद श्री अजय भट्ट (नैनीताल–ऊधमसिंह नगर) शामिल होंगे। साथ ही जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं सिख समुदाय के प्रतिनिधि कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि यह कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर जी के प्रेरक जीवन, त्याग, मानवाधिकारों की रक्षा तथा राष्ट्र की एकता के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान को समर्पित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, माननीय राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा की जाएगी।कार्यक्रम में सिख समुदाय के विद्वान गुरु तेग बहादुर जी के जीवन दर्शन, शिक्षाओं एवं ऐतिहासिक बलिदान पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
