खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज़ 24×7
विशेष रिपोर्ट।
मोटाहल्दू सहकारी समिति में एक बार फिर हेम चन्द्र दुर्गापाल की धमक।लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हेम दुर्गापाल।
हल्द्वानी।
मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति में प्रबंध समिति के गठन के बाद हेम चन्द्र दुर्गापाल ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। सदस्यों के विश्वास और कार्यों की गति सराहना का परिणाम यह रहा कि लगातार तीसरी बार दुर्गापाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। गुरुवार को हुई बैठक में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें किसी ने उनके सामने नामांकन तक नहीं भरा—यह उनकी लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत है।
वहीं, संजय पाठक को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
11 सदस्यों की निर्विरोध एंट्री, निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा
विगत दिवस सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण उत्तराखण्ड द्वारा नियम संख्या 454(4) के तहत समिति के 11 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा की।
निर्वाचित सदस्य इस प्रकार हैं।
नैन राम पुत्र ठाकुर राम
दिशा कपिल पत्नी योगेश चंद्र
हरिप्रिया जोशी पत्नी राजेंद्र जोशीमीना कबडाल पत्नी चंद्रशेखर।
पुष्पा नागिला पत्नी बिपिन चंद्र।
ताराचंद पुत्र शंकर दत्त
नरेंद्र पुत्र सुरेश चंद्र
विनोद कुमार पाठक पुत्र मोहन चंद्र
दीपेश कबडाल पुत्र शंकर दत्त
हेमचंद दुर्गापाल पुत्र अंबादत्त
संजय पाठक पुत्र माधवानंद
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सभी 11 सदस्यों को प्रबंध समिति में विधिवत स्थान प्रदान कर दिया गया है।
अध्यक्ष–उपाध्यक्ष की घोषणा, दस्तावेज उच्च अधिकारियों को प्रेषित
गुरुवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें हेम चन्द्र दुर्गापाल निर्विरोध अध्यक्ष, जबकि संजय पाठक निर्वाचित उपाध्यक्ष बने।
घोषणा पत्र की प्रतिलिपि जिला सहायक निबंधक बहुउद्देशीय समितियां नैनीताल और जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल को भी भेज दी है।
स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर।
दुर्गापाल के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने से स्थानीय किसान और समिति सदस्य उत्साहित हैं। यह उनके कार्यकाल में पारदर्शिता, विकास और सहयोगी रुख का प्रमाण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड