खबरें शेयर करें -

ब्रेकिंग न्यूज़ : रेलवे कॉलोनी में सनसनी!
सब-स्टेशन भवन में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस जांच में जुटी

लालकुआँ। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी स्थित क्लबघर के पास बने विद्युत सब-स्टेशन भवन में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली लालकुआँ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने संकेत दिया है कि मृतक की मौत संभवतः ठंड लगने से हुई है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है और शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

इधर, कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सब-स्टेशन भवन में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच करते हुए बताया कि मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह व्यक्ति पहली बार इस क्षेत्र में देखा गया था। पुलिस को मृतक के पास से लखनऊ का रेलवे टिकट भी मिला है।

मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड