खबरें शेयर करें -

“कोटद्वार पहुंचे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, सिद्धबली महाराज के दर्शन कर शोकाकुल बहन से की मुलाकात”

कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अचानक देवभूमि उत्तराखंड के कोटद्वार पहुंचे। यहां वे सबसे पहले सिद्धबली महाराज मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की समृद्धि की कामना की।

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी बहन के घर के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ के जीजा का निधन हो गया था। इसी शोक संवेदना के क्रम में वे अपने परिवार से मिलने और बहन को ढांढस बंधाने कोटे्रद्वार पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि सीएम योगी ने परिवार के साथ कुछ समय बिताकर उन्हें संयम और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। सुरक्षा कारणों से उनकी यात्रा को पूर्णतः निजी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड