खबरें शेयर करें -

सीएम धामी ने सांसद भट्ट के बड़े भाई स्वर्गीय रामदत्त भट्ट को दी श्रद्धांजलि।

द्वाराहाट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई रामदत्त भट्ट के निधन पर उनके पैतृक आवास धनखल गांव पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने राम दत्त भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. राम दत्त भट्ट से उनकी कई बार आत्मीय मुलाकात थी, वो मुझे बहुत अच्छा मानते थे। इस दौरान वह पत्रकारों से भी मिले। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और रूस के प्रधानमंत्री ब्लादिमेर पुतिन मुलाकात निश्चित रूप में देश की चौथी अर्थव्यवस्था बनने में मददगार सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि भारत में अंतर विकास की ओर अग्रसर है।

स्व. रामदत्त भट्ट को श्रद्धांजलि देते सीएम धामी।

गांव में हेलीकॉप्टर उतरने से ग्रामीण खुश।

द्वाराहाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के धनखल गांव में बने स्थाई हेलीपैड में उतरने पर जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, वहीं विजयपुर धनखल गांव के ग्रामीण भी वहां मौजूद रहे। पहली बार गांव में हेलीकॉप्टर उतरने से ग्रामीण व बच्चे बहुत खुश नजर आए और मुख्यमंत्री ने भी उनका अभिवादन किया और बच्चों से हाथ मिलाकर उनको खुश किया। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल, सीडीओ, एसएसपी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट अल्मोड़ा की जिलाध्यक्ष महेश नयाल पूर्व विधायक महेश नेगी, भाजपा नेता अनिल शाही जिला पंचायत सदस्य सूरज उपाध्याय युगल किशोर आर्या, धीरेन्द्र मठपाल व पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड