सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट: भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच आज होगी अहम सुनवाई।
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि अतिक्रमण विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई निर्धारित है। केस की सुनवाई कोर्ट रूम नंबर 1 में होगी, जिस पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं। अनुमान है कि दोपहर 3 से 4 बजे के बीच सुनवाई हो सकती है।
स्थानीय लोग फैसले को लेकर दुआएँ कर रहे हैं और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जता रहे हैं।
उधर, नैनीताल पुलिस फैसले से पूर्व पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है।
पूरे बनभूलपुरा क्षेत्र में चप्पे–चप्पे पर पुलिस का पहरा, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती, और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए हैं।
✔️ क्षेत्र को 4 जोन में विभाजित किया गया
✔️ हर एंट्री पॉइंट पर सख्त चेकिंग
✔️ पुलिस द्वारा एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई
✔️ पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी
पुलिस का कहना है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि को कड़े हाथों से निपटा जाएगा।
