खबरें शेयर करें -

लालकुआं की बेटियां रचेंगी राष्ट्रीय खेलों में इतिहास, 69वें SGFI के लिए 15 बालिका फुटबॉल खिलाड़ी रांची रवाना!

दर्पण न्यूज 24/7
लालकुआं क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाली 69वीं स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए बालिका फुटबॉल टीम की 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी लालकुआं रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुईं।

इस अवसर पर सांसद  अजय भट्ट ने दूरभाष के माध्यम से कोच एवं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि लालकुआं की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने टीम के कोच वीरेंद्र सिंह दानु से भी बातचीत कर चयन पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों को विदा करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए जीत का आशीर्वाद दिया। सभी ने खिलाड़ियों के हौसले को सराहते हुए कहा कि यह चयन क्षेत्र की खेल प्रतिभा का प्रमाण है।

खिलाड़ियों में इस अवसर को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का संकल्प लिया।

उत्तराखंड