‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आज रातीघाट में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर।
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो नैनीताल।
प्रदेश सरकार के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के क्रम में आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, रातीघाट में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में प्रभारी मंत्री, जनपद नैनीताल एवं जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा जनसमस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे ससमय स्वयं उपस्थित होकर शिविर में प्रतिभाग करें, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें।
