खबरें शेयर करें -

पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में उबाल, कड़ाके की ठंड में 95 वें दिन भी जारी कार्यप्रभारित कर्मचारियों का धरना।
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो देहरादून।
लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के वर्ष 2005 से पूर्व कार्यप्रभारित से नियमित हुए तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर चल रहा धरना आज 95 वें दिन भी जारी रहा।
कड़ाके की ठंड के बावजूद तीन माह से अधिक समय से सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारी धरनास्थल पर डटे हुए हैं। संघर्ष समिति ने शासन से एक सूत्रीय मांग—पेंशन बहाली पर तत्काल शासनादेश जारी करने की मांग की है।
संघर्ष समिति का कहना है कि उत्तराखण्ड सरकार ने 24 दिसंबर 2025 को कैबिनेट बैठक में कार्यप्रभारित से नियमित कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया था, लेकिन अब तक इस संबंध में शासनादेश जारी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
संयुक्त संघर्ष समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पेंशन बहाली का शासनादेश जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन की रूपरेखा में बदलाव करते हुए इसे और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धरनास्थल पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों परशुराम, केदार सिंह, बचन सिंह अनवाल, आनंदार्थ नेगी, भगवत सिंह चौथा, रखणीवीर सिंह नेगी, ईमेश सिंह नेगी, गजाधर, श्री पिताम्बर दत्त शुभाल, श्री मनोहर लाल अडियाल, श्री दिनेश प्रसाद निर्याल, श्री दर्शन सिंह, श्री उद्यार्थी सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
संघर्ष समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष खेमराज सिंह कुंडरा ने कहा कि जब तक पेंशन बहाली का स्पष्ट शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन निरंतर जारी।