भाजपा संगठन में बड़ा दायित्व: देवेंद्र बिष्ट बने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री, समर्थकों में उत्साह।
दर्पण न्यूज़ 24/7 ब्यूरो
देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी संगठन से एक बड़ी खबर सामने आई है। युवा एवं कर्मठ भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट (देबू भाई) को उनकी संगठनात्मक कार्यकुशलता और जमीनी सक्रियता को देखते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
देवेंद्र बिष्ट के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इधर, सांसद अजय भट्ट ने देवेंद्र बिष्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने में देवेंद्र बिष्ट का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच सेतु बनकर उन्होंने लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व देवेंद्र सिंह बिष्ट
दिशा (DISHA) के डायरेक्टर
सांसद प्रतिनिधि
जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। एक कर्मठ जननेता के रूप में क्षेत्र में उनकी मजबूत पहचान रही है।
देवेंद्र बिष्ट के मनोनयन पर सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, धन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, दानी, भाजपा नेता डॉ. राजकुमार सेतिया, अरुण वाल्मीकि, संजीव शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, संजय अरोड़ा, सोनू पांडे सहित अनेकों लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
वहीं, देवेंद्र बिष्ट (देबू भाई) ने पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
