स्वतंत्रता सेनानी परिवार की मातृशक्ति मोहनी देवी को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दी श्रद्धांजलि।
दर्पण न्यूज 24/7संवाददाता।
हल्दूचौड़। क्षेत्र के ग्राम किशनानवाड़ ग्राम पंचायत गंगापुर कबड़वाल की स्वर्गीय श्रीमती मोहनी देवी, पत्नी स्वर्गीय श्री मथुरा दत्त कबड़वाल (पूर्व स्वतंत्रता सेनानी) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना पर उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य भी उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
इस अवसर पर उनके भतीजे पूर्व प्रधान उमेश चंद्र कबड़वाल, नाती हिमांशु कबड़वाल, आशीष कबड़वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश दुमका, दयाकिशन कबड़वाल, कैलाश चंद्र बमेटा, महेश शर्मा, नंदकिशोर गरवाल, भुवन कबड़वाल, कमलेश बमेटा, नंदाबललभ कबड़वाल, शंकर जोशी, इंदलाल आर्या, पूरन कपिल समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
श्रीमती मोहनी देवी के निधन पर क्षेत्रवासियों एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की गई है।
