खबरें शेयर करें -

दर्पण न्यूज 24/7 की खबर का असर
हाईवे नहीं बनेगा पार्किंग जोन!
लालकुआँ पुलिस एक्शन मोड में, अवैध पार्किंग पर चला चाबुक!
दर्पण न्यूज 24/7 | लालकुआँ
राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर दर्दनाक हादसे के बाद दर्पण न्यूज 24/7 द्वारा उठाए गए मुद्दे का बड़ा असर देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने हाईवे और सर्विस लाइन पर की जा रही अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक भारी व हल्के वाहनों के चालान किए और वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में हाईवे पर अवैध पार्किंग या यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली पुलिस ने खासतौर पर सेचुरी पेपर मिल क्षेत्र के वीआईपी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास सर्विस लाइन और हाईवे पर खड़े ओवरलोड व ओवरहाइट वाहनों को निशाने पर लिया। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर वाहन खड़े करना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा हादसों को न्योता देता है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी दबाव या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि यह अभियान लगातार चलता रहा तो भविष्य में सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

उत्तराखंड