खबरें शेयर करें -

सेना के नरसिंह मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू!
दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता
रानीखेत। सेना के नरसिंह मैदान में जय श्रीराम क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह टूर्नामेंट इस वर्ष अपने सातवें संस्करण में प्रवेश कर चुका है, जिसमें उत्तराखंड की कुल 32 टीमों ने भाग लिया है।
टूर्नामेंट की शुरुआत से पूर्व आयोजकों द्वारा विकेट के सामने विधिवत पूजा-अर्चना की गई, ताकि प्रतियोगिता शुभ और मंगलमय ढंग से संपन्न हो सके। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर (केआरसी) के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय यादव रहे। उनके साथ जीएसओ-1 कर्नल बीबी थापा भी विशेष रूप से मौजूद थे। दोनों अतिथियों ने नारियल फोड़कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को नकद पुरस्कार के रूप में 1,11,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे, जबकि उपविजेता टीम को 51,000 रुपये नकद एवं एक आकर्षक ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट में प्रवेश की अंतिम तिथि 18 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसके लिए प्रवेश शुल्क 550 रुपये रखा गया था।
इस अवसर पर मुख्य आयोजक किशन सिंह जलाल, संरक्षक मुकुल सती सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर आयोजक समिति को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना को बढ़ावा देने की सराहना की।