खबरें शेयर करें -

जंगल से सटे किसानों को बड़ी राहत: भुवन प्रसाद की पहल से हरिपुर भानदेव में लगी सुरक्षा तारबाड़ !
दर्पण न्यूज 24/7 | संवाददाता
हल्दूचौड़।।
जंगल से सटे इलाकों में खेती कर रहे किसानों की वर्षों पुरानी समस्या को दूर करने की दिशा में क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपुर बिसा/गंगापुर कबड़वाल भुवन प्रसाद ने एक सराहनीय पहल कर मिसाल पेश की है।
कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के सहयोग से प्रदत्त सुरक्षा तारबाड़ ग्रामीणों को सौंप दी गई है, जिसे जिला योजना मद से जारी किया गया। यह तारबाड़ हरिपुर भानदेव के पूर्वी छोर पर जंगल की सीमा के किनारे ग्रामीण सहभागिता से लगाई जा रही है, ताकि आवारा मवेशियों एवं जंगली जानवरों से किसानों की फसलों की प्रभावी सुरक्षा हो सके।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन प्रसाद ने कहा कि
“ग्रामीणों की फसलों को जंगली जानवरों और आवारा मवेशियों से बचाना मेरी प्राथमिकता है। आगे भी कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग से समन्वय बनाकर अन्य छूटे हुए क्षेत्रों में भी जल्द तारबाड़ लगवाई जाएगी।”
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे खेती-बाड़ी के लिए जीवनरेखा बताया और क्षेत्र पंचायत सदस्य और विभाग के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर कमलेश बमेटा, पूरन तिवारी, हेम सनवाल, मुकेश गरवाल, विवेक बमेटा, पूरन बमेटा, जसवंत सिंह, उमेश सुयाल सहित कई काश्तकार मौजूद रहे।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस तारबाड़ से जहां उनकी फसलें सुरक्षित रहेंगी और जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान अब काफी हद तक रुकेगा।वहीं विभाग से गांव के शेष छुटे हुए क्षेत्र में भी जल्द तारबाड़ लगाकर किसानों की फसलों को बचाए जाने की आस जागी है ।

उत्तराखंड