








बड़ी खबर | दर्पण न्यूज 24/7 एक्सक्लूसिव
हरिद्वार के बाद अब बदरी-केदार समेत प्रदेश के कई मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री पर बैन!
देहरादून।
धार्मिक परंपराओं और मंदिरों की मर्यादा को लेकर उत्तराखंड में बड़ा फैसला होने जा रहा है। हरिद्वार के बाद अब बदरी-केदार समेत प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों में गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने की तैयारी है।
सूत्रों के अनुसार, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में पारित किया जाएगा।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा कि —
“बदरीनाथ, केदारनाथ धाम समेत मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।”
इस फैसले को लेकर प्रदेशभर में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होते ही इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया जाएगा।
धार्मिक आस्थाओं की रक्षा और मंदिरों की परंपराओं को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया यह निर्णय आने वाले समय में बड़े सामाजिक और राजनीतिक असर डाल सकता है।
दर्पण न्यूज 24/7 इस बड़ी खबर पर रखे हुए है लगातार नजर…
