खबरें शेयर करें -

भाजपा हल्दूचौड़ मंडल में संगठनात्मक मजबूती की नई शुरुआत, मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्दूचौड़।
भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल के तेज-तर्रार एवं ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष  विजय रोहित दुमका ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी मोर्चों के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  विजय रोहित दुमका ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की रीढ़ मोर्चे होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में पूरी मजबूती के साथ सहभागिता करेंगे।
जिला मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के पश्चात हल्दूचौड़ मंडल के मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा इस प्रकार की गई—
युवा मोर्चा –  विमल काण्डपाल
महिला मोर्चा –  कंचन भट्ट
किसान मोर्चा –  गोपाल दत्त
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा – मनोज कुमार साहू
अनुसूचित जाति मोर्चा –  प्रदीप कुमार
अल्पसंख्यक मोर्चा –  सीराज अली खान
मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने सभी नव-नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को उनके दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपते हुए अपेक्षा जताई कि वे संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे और भाजपा को क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाएंगे।

उत्तराखंड