हल्दूचौड़ में विराट हिंदू सम्मेलन, संस्कृति-संरक्षण का लिया गया सामूहिक संकल्प।
हल्दूचौड़।
राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में सनातन सकल समिति के तत्वावधान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा और संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, ऑपरेशन सिंदूर, हिंदू संस्कृति एवं हिंदुत्व जैसे विषयों पर प्रेरक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ गौधाम के उप प्रबंधक गोपीनाथ दास, राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्रीय कार्यवाह नीमा अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक राहुल जी तथा प्रख्यात कथा वाचक पूरन चंद्र पांडे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खष्टी देवी इंटर कॉलेज, कारगिल वीर सैनिक स्कूल तथा शीश महल काठगोदाम की टीमों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका, इंदर सिंह बिष्ट, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, योगेश जोशी एडवोकेट, हरमोहन बिष्ट, उमेश शर्मा, भुवन पवार, जसवंत मेहरा, बहादुर सिंह करायत, रमेश जोशी एडवोकेट, गणेश कांडपाल, गोपाल पांडे, राजकुमार फुलारा, नवीन बमेटा, रोहित बिष्ट, सौरभ पाठक, आन सिंह पवार, बद्री दत्त जोशी, गोविंद बल्लभ भट्ट, नारायण दत्त भट्ट, गोविंद राणा, लकी दुमका, शैलेंद्र दुमका, दिनेश आर्य, दीपक राठौड़, अशोक पठालनी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल कार्यवाह मनोज जोशी ने किया।
फोटो ।दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रबुद्धजन।
