








आज हल्द्वानी आएंगे राज्यपाल, मेडिकल कॉलेज व एसटीएच का करेंगे निरीक्षण।
दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता
हल्द्वानी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह गुरुवार को हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 10 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर करीब 11:15 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड पहुंचेंगे।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही राज्यपाल विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
राज्यपाल का दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून वापसी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्यपाल के आगमन के दौरान मेडिकल कॉलेज एवं एसटीएच परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
