खबरें शेयर करें -

नन्हे सितारों की मुस्कान में सजा उत्सव, शिक्षा बनी भविष्य की पहचान !
शांतिपुरी के सेंट लामार्ट स्कूल में ‘लिटिल चैंप-IV’ का रंगीन आग़ाज़!
दर्पण न्यूज 24/7 संवाददाता शांतिपुरी।
सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘लिटिल चैंप-IV’ का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ भव्य एवं भावनात्मक माहौल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द नैनीताल बैंक लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित प्रधान तथा विशिष्ट अतिथि नैनीताल बैंक के प्रबंधक मुकेश रौतेला व विद्यालय प्रबंधक प्रमोद वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उत्सव का आग़ाज़ किया।
मुख्य अतिथि राहुल प्रधान ने बच्चों के भविष्य को लेकर वर्तमान जीवनशैली में मोबाइल के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन के संघर्ष में सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूलों से किसी भी मायने में पीछे नहीं है।
विद्यालय के शैक्षिक निदेशक उमेश बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षिका मोहिनी बिष्ट के कुशल मार्गदर्शन में नन्हे छात्र गौरांशु व शिवाय धसमाना के मंच संचालन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई। इसके बाद सुमधुर उत्तराखंड समूह गान, नर्सरी कक्षा के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ, पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक, हिंदी व अंग्रेज़ी में प्रभावशाली भाषण तथा कुमाऊंनी–गढ़वाली गीतों पर नृत्य ने समारोह को रंग-बिरंगे उत्साह से भर दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय संरक्षक प्रेम सिंह कोरंगा, प्रबंधक प्रमोद वर्मा, ऐकडेमिक निदेशक उमेश बोरा, प्रधानाचार्य ब्रिज मोहन कुनियाल सहित आशा कार्की, सोनम धसमाना, अंकिता, भारती सूठा, रेनु कैड़ा, गीता अधिकारी, मनीष पाण्डेय, मनीष कोरंगा, योगेंद्र कोरंगा, शुभम शर्मा, दीक्षा चंद, वैशाली, राजेन्द्र सिंह मेर, जानकी कुनियाल, दीपा कुवार्बी, रानी, महेंद्र बिष्ट, ममता कपूर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:
शांतिपुरी स्थित सेंट लामार्ट विद्यालय में ‘लिटिल चैंप-IV’ का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ करते मुख्य अतिथि व अन्य।