








संकल्प सिद्धि सम्मान समारोह में गूंजी नारी शक्ति की आवाज, समाज सेवा व देहदान-नेत्रदान का संकल्प लेने वाले हुए सम्मानित!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्द्वानी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह की पूर्व संध्या पर अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की ओर से नगर निगम हल्द्वानी सभागार में भव्य “संकल्प सिद्धि सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं के साथ-साथ देहदान व नेत्रदान का संकल्प लेने वाले समाजसेवियों को सम्मानित कर नारी शक्ति को नमन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट और नेहा बिष्ट ने किया। समारोह के दौरान प्रस्तुत लघु नाटिका के माध्यम से नारी सम्मान, स्वाभिमान और समाज में उनकी अहम भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
सम्मान समारोह में गीता बिष्ट, कमला नेगी, बचुली देवी, रिंकू नैनवाल, वंदना शर्मा, एकता बिष्ट, रश्मि लमगड़िया, मुक्ता जैन, रेखा पांडे, मोहिनी रावत, जानकी थापा और बेबी मेहर कौर को समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष अरुणा टंडन ने देहदान और नेत्रदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने समाज में नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
संस्थाध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से देहदान, नेत्रदान, रक्तदान, निर्धन कन्याओं के विवाह, चिकित्सा शिविरों के आयोजन और दिव्यांगजनों को निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराने जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था समाजसेवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, डॉ. नितिन मेहरोत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नागेश दुबे और सतेंद्र सिंह सम्मी ने सम्मानितजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए नारी शक्ति के त्याग, समर्पण और समाज निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का वास्तविक गौरव वहां की महिलाओं के सम्मान और उनकी स्थिति से आंका जाता है।
इस मौके पर सुमन पाठक, सुनीता जोशी, रेनू कांडपाल, मिथुन जायसवाल, बलजीत कौर, तरनजीत कौर, नीतू सनवाल, डिम्पल जोशी, मनोज जौहरी और मन्नू कपूर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके साथ ही बीना जोशी, डॉ. माधवानंद जोशी, देवेंद्र सिंह नयाल, उदिता नयाल, नीरू धवन, रीना सिंघाल, माया लटवाल, दीपा पुनेरा, नीलम वर्मा, आनंद पांडे, राकेश चंद्र रयाल, शोभा जोशी, दिगंबर वर्मा, प्रो. बसंत जोशी, कमला डसीला, आनंद सिंह डसीला, विपिन चंद्र जोशी, सीमा जोशी, विनय जोशी, कृष्ण चंद्र खत्री, चंद्रा खत्री, इंदु वाधवा, प्रदीप फुटेला, सीमा फुटेला, कमला सुयाल, रुक्मणी नेगी, अनिता देवी, विशन गुप्ता, मालती जैन, पुष्पा जैन, अभिषेक वार्ष्णेय और नंदनी वार्ष्णेय को भी देहदान व नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से नारी सम्मान, समाज सेवा और मानवता के लिए समर्पण का सशक्त संदेश दिया गया।
