खबरें शेयर करें -

खष्टी देवी इंटर कॉलेज के छात्र गौरव भट्ट ने जीती अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति, 75 हजार की धनराशि से हुए सम्मानित!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
खष्टी देवी इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ के लिए गर्व का क्षण तब आया जब कक्षा 11 के मेधावी छात्र गौरव भट्ट का चयन प्रतिष्ठित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुआ। इस उपलब्धि पर उन्हें पुरस्कार स्वरूप 75,000 रुपये की नगद धनराशि, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई।
हल्दूचौड़ निवासी गौरव भट्ट की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इसे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत का परिणाम बताया।
गौरव भट्ट की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक इंद्र सिंह बिष्ट, विद्यालय अध्यक्ष मोहन चंद्र दुर्गापाल और प्रधानाचार्य सच्चिदानंद दुमका ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के चंद्रशेखर दुमका, देवेश गुणवन्त, राजेश बमेटा, गोविंद पालीवाल, ममता शर्मा, पुष्पा भट्ट, निर्मला तिवारी, कविता पाठक, कविता पांडे, वैशाली, नरेश, चंचल जोशी, कमला दुमका, भावना, डॉली अग्रवाल, लीला नैनवाल, श्वेता, दीपक भट्ट, रजनी, बीना दुमका, योजना दुमका सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने गौरव भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्रों की ऐसी उपलब्धियां न केवल विद्यालय का मान बढ़ाती हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

उत्तराखंड