हल्दूचौड़ महाविद्यालय में रक्तदान का उत्साह: एकदिवसीय शिविर में 22 यूनिट रक्तदान, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराई स्वास्थ्य जांच!
दर्पण न्यूज 24/7 हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में आयोजित एकदिवसीय रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 22 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारम्भ प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. अनीता सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी प्रकाश सिंह मेहता, रक्तदान संयोजक डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. भारत सिंह, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. संजय काण्डपाल तथा हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था के अध्यक्ष मोहित जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में स्व. बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर हल्द्वानी के चिकित्सकों के सहयोग से रक्तदान कराया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. संजय कांडपाल, डॉ. हेम चन्द्र, रोहित नेगी, बालकृष्ण भाकुनी, सूरज बोरा, नीरज, कुशाग्र, भावना, दीपेश जीना, खुशी, मनीष शर्मा, आकाश शर्मा, योगिता, संगीता, ललिता भट्ट, चंदन, विक्रम सिंह बोरा, गौरव बोरा, निकेत बोरा, प्रियांशु और भूपेन्द्र सिंह दानी सहित अनेक छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं रक्तदाताओं की हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप और वजन की जांच की गई। विद्यार्थियों में रक्तदान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और बैग देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी मानव जीवन के लिए उपयोगी कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस, रोवर-रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना, उन्नत भारत अभियान, बीएड, कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय, पूर्व छात्र परिषद तथा हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था के सदस्यों ने सहयोग किया। शिविर में डॉ. ललित मोहन पाण्डे, डॉ. बीना मथेला, डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. मंजु जोशी, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. कमला पाण्डे, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. भूपेन्द्र औलख, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. सरोज पंत सहित कई प्राध्यापक, कर्मचारी, रोवर-रेंजर, छात्रसंघ पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में रोवर-रेंजर्स ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन उन्नत भारत अभियान संयोजक डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे ने किया।
