खबरें शेयर करें -

हिंदू नववर्ष पर नितिन पंत का भावनात्मक संदेश, लालकुआं की जनता को दी शुभकामनाएं!
दर्पण न्यूज 24/7 ब्यूरो
लालकुआं। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस व पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस नितिन पंत ने देश-प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
नितिन पंत ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
उन्होंने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के माताओं-बहनों, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यही अपनापन उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
पंत ने कहा कि वह हमेशा की तरह क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहकर लालकुआं विधानसभा के विकास, सम्मान और खुशहाली के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पूंजी होता है और वह इसी विश्वास को अपनी ताकत मानकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।